कैमूर जिले के नप भभुआ व चार नपं में बनेंगे 147 मतदान केंद्र

कैमूर जिले के नप भभुआ व चार नपं में बनेंगे 147 मतदान केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 06:05 PM (IST)
कैमूर जिले के नप भभुआ व चार नपं में बनेंगे 147 मतदान केंद्र
कैमूर जिले के नप भभुआ व चार नपं में बनेंगे 147 मतदान केंद्र

कैमूर जिले के नप भभुआ व चार नपं में बनेंगे 147 मतदान केंद्र

भभुआ: नगरपालिका चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर परिषद भभुआ व नगर पंचायत मोहनियां, हाटा, रामगढ़ व कुदरा में चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा भी गरम हो गया है। संभावित उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करने लगे हैं। इधर प्रशासनिक गतिविधि भी शुरू हो गई है। चुनाव को संपन्न कराने के लिए 14 कोषांगों का गठन कर दिया गया है। सभी कोषांग अपने-अपने कार्य को पूर्ण करने में जुट गए हैं। साथ ही सभी जगहों पर मतदान केंद्र का निर्धारण भी कर दिया गया है। कैमूर जिले के भभुआ नगर परिषद व नगर पंचायत मोहनियां, हाटा, रामगढ़ व कुदरा में कुल मिला कर 147 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें भभुआ में 52, मोहनियां में 29, हाटा में 15, कुदरा में 22 तथा रामगढ़ में 19 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नगर परिषद भभुआ में एसडीएम साकेत कुमार, मोहनियां में एसडीएम मोहनियां सत्येंद्र प्रसाद, हाटा के लिए डीसीएलआर मधुसुदन, कुदरा के लिए वरूंजय कुमार व रामगढ़ के लिए डीसीएलआर मोहनियां को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर तीन ईवीएम का उपयोग होगा। एक सभापति, एक उपसभापति व वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग ईवीएम होगी। बता दें कि कैमूर जिले में तीन नए नगर पंचायत का गठन हुआ है। जिसमें हाटा, कुदरा व रामगढ़ शामिल हैं। इसके पूर्व जिले के भभुआ नगर परिषद व मोहनियां नगर पंचायत ही थे। लेकिन अब चार नगर पंचायत बन गए हैं। जहां वार्ड पार्षद से लेकर सभापति व उपसभापति का चुनाव सीधे जनता चुनेगी। अब तक सभापति व उपसभापति का चुनाव वार्ड पार्षदों के माध्यम से होता था, इसके चलते मतदाता इसमें रुचि नहीं लेते थे। लेकिन इस बार सभापति व उपसभापति के चुनाव को लेकर मतदाताओं में रुचि देखने को मिल रही है।

मतदाताओं की संख्या-

भभुआ - 50179

मोहनियां - 31609

हाटा- 14915

रामगढ़ - 18152

कुदरा - 21808

chat bot
आपका साथी