विवाहिता को गर्म सलाखों से दागा

कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव में एक विवाहिता को लोहे की गर्म सलाखों व हसुएं से दागने का

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 06:32 PM (IST)
विवाहिता को गर्म सलाखों से दागा

कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव में एक विवाहिता को लोहे की गर्म सलाखों व हसुएं से दागने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला को सलाखों से दाग कर अधमरा कर दिया गया, उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना शुक्रवार की रात की बताई जाती है। बाद में इस बात की जानकारी मिलने पर समीप के रामपुर गांव के पीड़िता के रिश्तेदार धनाढ़ी पहुंचे व रविवार की सुबह उसे कुदरा थाना लाकर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पीड़िता हीरा देवी (26) धनाढ़ी ग्राम निवासी उग्रह सिंह कुशवाहा की पत्‍‌नी बताई गई है। पीड़िता के रामपुर गांव निवासी मामा सरोज सिंह ने बताया कि वह जिले के भगवानपुर थाना के मनिकपुर गांव निवासी बाल्मिकी सिंह की पुत्री है। करीब सात साल पहले धनाढ़ी गांव निवासी वोटर सिंह के पुत्र उग्रह सिंह कुशवाहा से उसकी शादी हुई थी। उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जाता रहा है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, परंतु अत्याचार जारी रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम रहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पक्ष के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में विवाहिता के साथ मारपीट करने और हसुएं व लोहा गर्म कर दागने का आरोप लगाया गया है। मामले में विवाहिता के पति उग्रह सिंह कुशवाहा, ससुर वोटर सिंह, सास फुलवंती देवी, भसुर चंद्रदीप सिंह कुशवाहा और बिगन सिंह कुशवाहा को नामजद किया गया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में विवाहिता का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है।

----

2

मारपीट में चार गिरफ्तार

संसू कुदरा (कैमूर): कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलिया गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। थानाध्यक्ष राम रहन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में उसी गांव के निवासी मनोज राम, जितेन्द्र राम, मोहन राम और राजेश राम शामिल है।

chat bot
आपका साथी