नप मध्य विद्यालय में नि:शक्त बच्चों की हुई जांच

जांस भभुआ (कैमूर): नगर पालिका मध्य विद्यालय भभुआ के परिसर में अस्थि नि:शक्त बच्चों की जांच के लिए शि

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 06:41 PM (IST)
नप मध्य विद्यालय में नि:शक्त बच्चों की हुई जांच

जांस भभुआ (कैमूर): नगर पालिका मध्य विद्यालय भभुआ के परिसर में अस्थि नि:शक्त बच्चों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। बीईओ विजय कुमार की अध्यक्षता में कुल 92 बच्चों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। जांच कराने वालों में शामिल सोनू कुमार भभुआ, सीमा कुमारी रामपुर, हासिम अली चांद, प्रिन्स कुमार चैनपुर, गुड़िया कुमारी अधौरा सहित अन्य बच्चों को सहाय उपकरण दिये जायेंगे। जांच टीम में संदीप सिंह, डा. दिनेश कुमार सिंह शामिल थे। कार्यक्रम में साधन सेवी अनुप कुमार मिश्र, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार कुशवाहा, अखिलेश कुमार सिंह व प्रमोद कुमार पांडेय ने भरपूर सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी