वन महोत्सव पर बच्चों ने ली पौधे लगाने की शपथ

By Edited By: Publish:Fri, 25 Jul 2014 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jul 2014 06:59 PM (IST)
वन महोत्सव पर बच्चों ने ली पौधे लगाने की शपथ

संसू, चांद(कैमूर) : ग्रामीण प्रवेश से शिक्षा में कुछ तकनीकी का प्रयोग करके उच्च शिक्षा के प्रयास में लगा मानव भारती विद्यालय पर्यावरण की सुरक्षा के लिये छात्रों को जागरूक करने में लगा है। शुक्रवार को विद्यालय के प्रांगण में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वन समारोह का उद्घाटन सचिव धनंजय पाण्डेय एवं रेजर बृजलाल मांझी वन विभाग कैमूर द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मांझी ने कहा कि विद्यालय या घर पर पौधे लगाने के लिये नर्सरी वन विभाग द्वारा मुफ्त में दिया जाएगा। साथ में प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। श्री मांझी ने कहा वन विभाग के द्वारा वृक्षारोपण की कई योजना चलाई जा रही है। प्रति व्यक्ति कम से कम और अधिक से अधिक जितना चाहे पौधा विभाग से मुफ्त में प्राप्त कर सकता है। साथ ही प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बच्चों को प्रेरित करते हुए प्रधानाचार्य विकास पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मानव की सुरक्षा पर्यावरण पर आश्रित है। आज से हमलोग प्रति व्यक्ति पांच वृक्ष लगाकर मानव समाज को सुरक्षित करे। श्री पाण्डेय ने कहा, मानव भारती विद्यालय परिवार पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संकल्पित है। वन महोत्सव के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों के बीच पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा करना है । समारोह में बच्चों द्वारा पर्यावरण पर आधारित गीत एवं झांकी प्रस्तुत की गयी है। समारोह में विवेक पाण्डेय, अशोक कुमार व शिक्षक एवं छात्रों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी