भाजपा मंडल के कार्यसमिति की बैठक

जमुई। पोहे गांव स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सिकंदरा मंडल के कार्यसमिति की बैठक प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 07:43 PM (IST)
भाजपा मंडल के कार्यसमिति की बैठक
भाजपा मंडल के कार्यसमिति की बैठक

जमुई। पोहे गांव स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सिकंदरा मंडल के कार्यसमिति की बैठक प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ की गई। कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से सिकंदरा प्रखंड को अकालग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, पेयजल की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने, आगामी विधानसभा चुनाव में सिकंदरा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की मांग समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद ¨सह ने कहा कि हम सभी को अभी से ही मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाना है। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवलकिशोर ¨सह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदेव ¨सह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनील दीक्षित, जिला महामंत्री महादेव मांझी, भोला प्रसाद ¨सह, रंजीत जोशी, संजय यादव, ¨सहेश्वर ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, सच्चिदानंद ¨सह, दिलीप पासवान, प्रखंड भाजयुमो अध्यक्ष राजेश कुमार, अनील महतो, भोली ¨सह, मनोज ¨सह, नरेश यादव, ओमप्रकाश केशरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी