Jamui Crime: 3.20 करोड़ की लॉटरी टिकट के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस को मिली संगठित गिरोह की जानकारी

पुलिस ने अवैध लाटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लाटरी के अवैध कारोबार में शामिल दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध लाटरी टिकट बरामद हुआ है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और निवारण के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।

By Arvind Kumar Edited By: Prateek Jain Publish:Sat, 30 Mar 2024 02:00 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 02:00 AM (IST)
Jamui Crime: 3.20 करोड़ की लॉटरी टिकट के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस को मिली संगठित गिरोह की जानकारी
Jamui Crime: 3.20 करोड़ की लॉटरी टिकट के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस को मिली संगठित गिरोह की जानकारी

HighLights

  • गिरफ्तार चंदू की लाटरी के मामले में पूर्व में भी संलिपिता रही है।
  • सारी लाटरी का बाजार मूल्य अंकित मूल्य का 10 गुना है

संवाद सहयोगी, जमुई। पुलिस ने अवैध लाटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लाटरी के अवैध कारोबार में शामिल दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनके पास से करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये बाजार मूल्य की अवैध लाटरी टिकट बरामद हुआ है।

शुक्रवार को नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और निवारण के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन को सूचना प्राप्त हुई कि शहर के इलाके में एक लाटरी तस्कर भारी मात्रा में लाटरी टिकट लेकर आने वाला है। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया।

दोनों के पास से बाइक और मोबाइल बरामद

विशेष टीम के द्वार प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लाटरी तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लाटरी तस्कर में महाराजगंज निवासी विकास कुमार उर्फ चंदू तथा बिट्टू रजक शामिल है।

दोनों तस्करों के पास से एक बाइक, मोबाइल फोन तथा अवैध लाटरी टिकट बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ में लाटरी के एक संगठित गिरोह का पता चला है और यह भी पता चला है कि गिरफ्तार चंदू की लाटरी के मामले में पूर्व में भी संलिपिता रही है।

2019 के जमुई थाना के दो कांडों में वह जेल भेजा जा चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों के पास से बरामद लाटरी का अंकित मूल्य 32 लाख 435 रुपया है।

पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि इन सारी लाटरी का बाजार मूल्य अंकित मूल्य का 10 गुना है। पुलिस प्राप्त लाटरी के बैकवर्ड लिंकेज और फारवर्ड लिंकेज पर अनुसंधान कर रही है।

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: पुरानी पिचें छोड़ नए मैदान में दांव आजमाएगी कांग्रेस, ये रहा 9 लोकसभा सीटों की पूरा लेखा-जोखा

Neha Sharma: एक्ट्रेस नेहा शर्मा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? कांग्रेस से तीन दिग्गजों की संतानें भी दावेदार

chat bot
आपका साथी