घर में चोरी

जमुई। खैरा थाना अंतर्गत विशनपुर पंचायत केन्दुआडीह गांव के हीरा मोदी के घर मे शुक्रवार की आधी रात में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 07:38 PM (IST)
घर में चोरी
घर में चोरी

जमुई। खैरा थाना अंतर्गत विशनपुर पंचायत केन्दुआडीह गांव के हीरा मोदी के घर मे शुक्रवार की आधी रात में घर के उत्तर दीवार को तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। रात्रि के ग्यारह बजे घर के सारे लोग छत पर सोने चले गए। जब सुबह चार बजे उठे तो देखा की घर के उत्तर की दीवार टूटा था और फिर घर के तीन रुम का ताला टूटा हुआ था। सारा समान बिखरा पड़ा था और तीन कमरे मे रखा ट्रंक का भी ताला टूटा था। जब हमारी पत्नी एवं बहु ने अपना जेवरात खोजा पर सब गायब था। ट्रंक में रखा दो बक्शा घर से उत्तर लगभग 500 फीट पर बांस की बीट में दो बक्शा टूटा हुआ पाया जिसमें जेवरात और जमीन का कागज भी रखा था। इस बाबत हीरा मोदी ने खैरा थाना में दिए आवेदन में दो लाख संपत्ति की चोरी होने की बात कही। उन्होंने छानबीन करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी