नीतीश कर रहे सवर्णो की उपेक्षा: मोर्चा

जमुई। अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवर्णो की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 06:52 PM (IST)
नीतीश कर रहे सवर्णो की उपेक्षा: मोर्चा
नीतीश कर रहे सवर्णो की उपेक्षा: मोर्चा

जमुई। अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवर्णो की उपेक्षा का आरोप लगाया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर न्यायिक सेवा में 50 प्रतिशत आरक्षण का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि देती है ताकि जातीय उन्माद खत्म किया जा सके। दूसरी ओर शिक्षा व रोजगार में आरक्षण देकर समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सरकार के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश मोर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से सवर्णो में काफी आक्रोश है। खासकर युवाओं, छात्रों में निराशा है। उन्होंने कहा कि फरवरी से पूरे बिहार में संगठन लोकतांत्रिक तरीके से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। मार्च और अप्रैल में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी