जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जमुई। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मलयपुर का दबदबा रहा। फुटबॉल और वालीबॉल दोनों ही प्रतियोगिता में मलयपुर में जीत हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 07:34 PM (IST)
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जमुई। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मलयपुर का दबदबा रहा। फुटबॉल और वालीबॉल दोनों ही प्रतियोगिता में मलयपुर में जीत हासिल की। शहर के श्रीकृष्ण स्टेडियम में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान धोबनी व मलयपुर के बीच फुटबॉल मैच के फाइनल मुकाबले में मलयपुर ने जीत दर्ज की। वहीं, मलयपुर व जमुई के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया जिसमें मलयपुर ने जीत दर्ज की। इसके अलावा भी अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सुरेश प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्यवक विजय कुमार, भाजपा के बृजनंदन ¨सह, विवेक ¨सह, दुर्गा केशरी, अमित कुमार ¨सह, कंचन कुमारी, ब्रजेश ¨सह राजपूत, नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल उमेश प्रसाद, भैरव ¨सह, अनुराग सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी