चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा

जमुई। शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक आनंद स्वरूप ने झाझा विधानसभा चुनाव के तैयारियों का जायज लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 05:59 PM (IST)
चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा
चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा

जमुई। शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक आनंद स्वरूप ने झाझा विधानसभा चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया। प्रखंड़ मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होने प्रखंड़ के तीन कलस्टर सेंटरों का निरीक्षण किया। जहां पर शौचालय एवं स्वच्छता पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया। चुनाव पर्यवेक्षक ने विधानसभा क्षेत्र के झाझा एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों की व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी दीपेश कुमार से लिया। साथ ही कोविड 19 के तैयारियों के संदर्भ में चर्चा की। एक हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने प्रखंड के करहरा, बाराजोर एवं कलयुगहा कलस्टर स्थल निरीक्षण किया। करहरा में चार मतदान केंद रहने के कारण मतदाताओं की भीड़ रहने की बात कही गई। इसके लिए अन्य सुविधा पर भी ध्यान दिया गया। जबकि बाराजोर कलस्टर पर शौचालय एक ही चालू अवस्था में पाया गया। जहां पर दो से तीन शौचालय का निर्माण जल्द कराने का निर्देश दिए। कलयुगहा कलस्टर पर भी शौचालय कम रहने की बात सामने आई। पर्यवेक्षक ने सभी मतदान केन्द्रों के अलावा कलस्टर की सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्रों पर शौचालय सहित बिजली, पानी आदि की सुविधा की जांच एक बार फिर कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार से नक्सल एवं अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ी कितनी पहुंची है ,उसकी जानकारी प्राप्त की। पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों की जांच करते हुए लक्ष्मीपुर प्रखंड़ चले गए। मौके पर प्रखंड़ निर्वाची पदाधिकारी दीपेश कुमार, अंचलाधिकारी अमित कुमार रंजन, थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, एसआई हलीम, एएसआई शहंशाह खान, कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी