दो पक्ष के बीच मारपीट, जाप जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

बुधवार की रात प्रखंड का बासबगान गांव रणभूमि में तब्दील हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:16 PM (IST)
दो पक्ष के बीच मारपीट, जाप जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
दो पक्ष के बीच मारपीट, जाप जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

दो पक्ष के बीच मारपीट, जाप जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): बुधवार की रात प्रखंड का बासबगान गांव रणभूमि में तब्दील हो गया। दो पक्ष के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से स्थिति गंभीर में पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटनास्थल के समीप से भुजाली एवं अन्य सामान बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति में जन अधिकार पाटी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव उर्फ फुटल कपार एवं पूर्व सैनिक बीके यादव शामिल है। पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बरमसिया गांव के मुकेश यादव बासबगान स्थित अपने खेत में काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान विनोद कुमार यादव, बीके यादव, मनोज ठाकुर अन्य लोगों ने भुजाली, लाठी, डंडा आदि से प्रहार कर मुकेश यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुजाली से सिर पर प्रहार होने की बात कही गई। ग्रामीणों ने पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि आरोपित व्यक्ति ने हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने समय पर पहुंचकर पीड़ित को बचाया है। घटनास्थल से भुजाली बरामद किया गया है। पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जाप जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुकेश यादव अपने सहयोगी के साथ उसके घर पर जान से मारने की नीयत से आया था। बासबगान में लूट एवं चोरी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई थी। रात में गांव के लोग पहरा दे रहे थे। इसी दौरान मुकेश यादव को गांव वालों ने पकड़ा और पुलिस को बुलाकर सुपुर्द किया। बावजूद मुझे एवं मेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने ऐसी बातों से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी