पूर्व उपमुख्यमंत्री कल जमुई में सभा को करेंगे संबोधित

जमुई। पटना के गांधी मैदान में 27 अगस्त को प्रस्तावित राजद का देश बचाओ, भाजपा बचाओ रैली की सफलता के लिए शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित एक दर्जन राजद नेता जमुई में सभा को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Aug 2017 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 16 Aug 2017 07:27 PM (IST)
पूर्व उपमुख्यमंत्री कल जमुई में सभा को करेंगे संबोधित
पूर्व उपमुख्यमंत्री कल जमुई में सभा को करेंगे संबोधित

जमुई। पटना के गांधी मैदान में 27 अगस्त को प्रस्तावित राजद का देश बचाओ, भाजपा बचाओ रैली की सफलता के लिए शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित एक दर्जन राजद नेता जमुई में सभा को संबोधित करेंगे। राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम ने बताया कि स्टेडियम मैदान में पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, रामविचार राय, अनिता देवी, आलोक मेहता, शिवचंद राम, विजय प्रकाश, बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, भागलपुर सांसद शैलेन्द्र कुमार, राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे एवं विधान पार्षद संजय प्रसाद सभा को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी