भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

जमुई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अलीगंज प्रखंड में मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह की अध्यक्षता में संकल्प यात्रा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 14 Aug 2017 07:49 PM (IST)
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

जमुई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अलीगंज प्रखंड में मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह की अध्यक्षता में संकल्प यात्रा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीगंज बाजार स्थित बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश में साफ-सुथरे वातावरण, स्वच्छ भारत निर्माण, गरीबी मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत व गरीबी मुक्त देश निर्माण के लिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी लगातार प्रयासरत हैं। प्रतिदिन देश के लोगों के विकास के लिए नई नई गाथाएं लिखी जा रही हैं। आज हमलोगों को स्वच्छ भारत, गरीबी उन्मूलन का संकल्प लेकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। 2022 तक स्वच्छ भारत व गरीबी मुक्त भारत का संकल्प भी लिया। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि आज हमलोगों को तिरंगा यात्रा में संकल्प लेने की जरूरत है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश में साफ-सुथरे वातावरण, भ्रष्टाचार मुक्त गरीबी व जाति मुक्त देश के निर्माण के लिए हम सब संकल्प लेते हैं। उन्होंने ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास का जाति धर्म से ऊपर उठकर स्वच्छ भारत का निर्माण करेंगे। यह तिरंगा यात्रा अलीगंज बाजार होते हुए अवगीला चौरासा, परसामा, आढ़ा तक जाकर पुन: अलीगंज वापस लौटकर संकल्प सभा में तब्दील हो गई। तिरंगा यात्रा में लोजपा के सुभाष पासवान, वाइपी सुमन, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान, भाजपा के विनोद ¨सह, आसो राम, नवीन कुमार, विजय कुमार, सुजीत ¨सह, रंजीत ¨सह हरदेव पासवान, दिनेश कुमार, विनय कुमार ¨सह, दशरथ राम अजय पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी