सुमित की आंखों से खौफ का मंजर नहीं हो रहा ओझल

जमुई। सुमित की आंखों से खौफ का मंजर ओझल नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 03:01 AM (IST)
सुमित की आंखों से खौफ का मंजर नहीं हो रहा ओझल
सुमित की आंखों से खौफ का मंजर नहीं हो रहा ओझल

जमुई। सुमित की आंखों से खौफ का मंजर ओझल नहीं हो रहा है। दहशत के कारण वह ठीक से कुछ बोल नहीं पा रहा। दरअसल रिश्ते में भतीजा 10 वर्षीय सुमित अपने चाचा सुनील के साथ सारेबाद में ही रहता है। जिस वक्त अपराधियों ने गोलीबारी की उस वक्त वह घर में ही था। काफी कुरेदने पर डरे-सहमे उसने पूरी घटना बतायी। उसके अनुसार दो बाइक पर सवार चार की संख्या में नकाबपोश आए और यह कहते हुए दरवाजा खटखटाया कि किसी का प्रसव कराना है। इसके बाद चाचा सुनील और चाची मालती बाहर आए। इसी बीच नकाबपोश लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी और भाग गए। सुमित के अनुसार चाची मालती उसे अपने बेटे की तरह मानती थी। यही कारण है कि वह अपने चाचा के घर रहता था। चाची की मौत की खबर ने उसे झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल घटना के बाद से वह सदमे में है।

chat bot
आपका साथी