चौक-चौराहे पर लगा है कूड़े का ढेर

जमुई। दैनिक सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी जगह-जगह कचरा जमा रहने से शहर की स्थिति नारकीय हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 06:37 PM (IST)
चौक-चौराहे पर लगा है कूड़े का ढेर
चौक-चौराहे पर लगा है कूड़े का ढेर

जमुई। दैनिक सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी जगह-जगह कचरा जमा रहने से शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर कचरा जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के अंचल कार्यालय के पास, धर्मशाला रोड, अस्पताल गेट के पास, प्रधान डाकघर रोड जैसे कई जगह पर कचरा जमा है। स्थानीय लोग मो. अंसारी, अब्बास अंसारी, अजीत कुमार, रोहित भगत जैसे कई लोगों ने बताया कि त्योहार के मौके पर भी अगर सही से सफाई नहीं होती है तो इससे बुरा और क्या हो सकता है। जब शहर के मुख्य जगह पर साफ सफाई नदारद है तो दूर वार्ड की क्या स्थिति होगी या अंदाजा लगाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी