जमुई स्टेशन पर दम तोड़ रहा स्वच्छता का दावा

जमुई। स्व'छता को लेकर देश में मुहिम चली है। आम से लेकर खास तक इसके मुरीद बन रहे। सरकारी विभाग सहित रेल विभाग द्वारा स्व'छता को लेकर कवायद की जा रही है परंतु जमुई स्टेशन स्व'छता के इस संदेश से कोसों दूर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 06:48 PM (IST)
जमुई स्टेशन पर दम तोड़ रहा स्वच्छता का दावा
जमुई स्टेशन पर दम तोड़ रहा स्वच्छता का दावा

जमुई। स्वच्छता को लेकर देश में मुहिम चली है। आम से लेकर खास तक इसके मुरीद बन रहे। सरकारी विभाग सहित रेल विभाग द्वारा स्वच्छता को लेकर कवायद की जा रही है परंतु जमुई स्टेशन स्वच्छता के इस संदेश से कोसों दूर है। जमुई स्टेशन पर स्वच्छता की कवायद व वादा दम तोड़ रही है। इस बात की ताकीद स्टेशन परिसर में पसरा कूड़े का ढेर और हवा से साथ कूड़े के ढेर से उड़ते थर्मोकोल का प्लेट, थाली, प्लास्टिक ग्लास व धूल कर रहा है। दरअसल जमुई स्टेशन और गंदगी का पुराना रिश्ता रहा है। यहां सफाई का मापदंड खुली आंखों पर पर्दा डालना भर रहा है। नतीजतन स्वच्छता को लेकर रेलवे की कटिबद्धता के बावजूद यहां की तस्वीर नहीं बदल सकी। कीचड़ व गंदगी को झेलते हुए प्लेटफार्म पर पहुंचने की मजबूरी यहां आज भी जीवंत है। जमुई स्टेशन परिसर के दोनों प्रवेश द्वार पर हमेशा कीचड़ जमा रहता है तो हल्की बारिश होने पर स्थिति बद से बदतर हो जाती है। कीचड़ से निकलने के साथ ही यात्रियों को बदबू और हवा के साथ उड़ते कूड़े से अपने आप को बचाना पड़ता है। परिसर के अंदर दो जगहों पर कूड़े का ढेर लगा है। जहां स्टेशन की गंदगी के साथ-साथ मलयपुर बाजार की गंदगी जमा होती है। इस ढ़ेर में भोजन के अवशेष के साथ-साथ थर्मोकोल के प्लेट, थाली, प्लास्टिक के ग्लास सहित प्लास्टिक की थैली व घरेलू कूड़ा फेका जाता है। हवा चलने के साथ ही अवशेष की सढ़ांध व उड़ते प्लास्टिक के अवशेष से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। स्टेशन परिसर से सटे फास्ट फूड, मछली, मुर्गा, अंडा, फल, सब्जी दुकान के साथ ही अन्य दूसरे दुकानदार इस जगह पर ही अवशेष व कूड़ा फेकते हैं। इसके अलावा स्टेशन के कूड़े को भी इसी स्थान पर फैंका जाता है। नतीजतन इस स्थान पर कूड़े का ढेर हमेशा जमा रहता है। स्थिति ऐसी है कि इन ढेरों पर लोगों को शौच क्रिया से निवृत होते देखना भी आम है। इसके अलावा बे¨टग रूम से सटे स्थान पर ऐसी ही स्थिति बनी है। ऐसी स्थिति में स्टेशन परिसर में जागरूकता को ले लिखे स्वच्छता संदेश लोगों को मुंह चिढ़ाने जैसा बन गया है। इस संदर्भ में स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार ¨सह ने बताया कि जल्द कूड़े का ढेर हटाया जाएगा और दुकानदार सहित सफाई कर्मी को उक्त स्थल पर कूड़े फेकने से सख्ती के साथ मना किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी