मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संवाद सूत्र गिद्धौर (जमुई) मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ अजय कुमार दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी रीता कुमारी के साथ सदस्यों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Aug 2022 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 02 Aug 2022 05:18 PM (IST)
मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

फोटो- 02 जमुई- 14

संवाद सूत्र, गिद्धौर (जमुई): मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ अजय कुमार, दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी रीता कुमारी के साथ सदस्यों ने भाग लिया। सीओ ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। मुहर्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर गश्ती की जाएगी। बैठक में पतसंडा मुखिया कला देवी, मुखिया रामाशीष साह, भोला यादव, धनराज कुमार यादव के अलावा पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव, कल्याण सिंह, सरपंच नीलू वर्मा, बच्चू तांती, अवधेश सिंह, मु. जाकीर खां, मुमताज अंसारी, रजिया खातून, पूर्व प्रमुख अकबर मियां सहित अन्य मौजूद थे।

लक्ष्मीपुर (जमुई): मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रभात रंजन ने की। बीडीओ व थानाध्यक्ष ने ताजिया जुलूस निकाले जाने वाले जगहों की जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला पर्व है। इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलूस निकालने वाले कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए ताजिया तय मार्ग से ही ले जाना अनिवार्य होगा। थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने कहा कि उपद्रव फैलाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें। बिना लाइसेंस ताजिया बनाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर मटिया पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव, दिग्घी पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव, मटिया मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुर्शीद आलम, सदाकत मियां, मुन्नू लाल मियां सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी