जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित

जमुई। लोहिया चौक पर जन संघर्ष मोर्चा की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिमुलतला क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:06 PM (IST)
जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित
जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित

जमुई। लोहिया चौक पर जन संघर्ष मोर्चा की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिमुलतला क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया गया। संगठन के संस्थापक विनोद यादव ने बताया कि जोन थ्री में टेलवा, खुरंडा एवं टेलवा पंचायत है उन पंचायतों में अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्ष बनाया गया है। कहा आज लूट खसौट का साम्राज्य है। हर तरफ भ्रष्टाचार मुहं बाए खड़ा है। असहायों, निरीह एवं बेजुबानों के हक व हकुक की कोई बात नहीं करता। उन्होंने नव चयनित कार्यकर्ताओं से कहा आप दबे, कुचले बेसहारा लोगों की आवाज बनकर उसके हर सुख दुख में एक सच्चे साथी की तरह खड़ा रहें। नए चयनित संगठन के अधिकारी के रूप में बच्चू सिन्हा, रियाज अंसारी, रविन्द्र कुमार, अजय साह, कारू रजक, योगेन्द्र यादव, बबलू यादव को बनाया गया। पंकज कुमार को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। मौके पर पूर्व सैनिक बीके यादव, गणेश गुप्ता, पप्पू कुमार, कंचन देवी, बेबी देवी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी