भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

जमुई। भारतीय जनता पार्टी बरहट मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को मलयपुर स्थित कामिनी बालिका उ'च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष विनय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jul 2017 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jul 2017 06:33 PM (IST)
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

जमुई। भारतीय जनता पार्टी बरहट मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को मलयपुर स्थित कामिनी बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष विनय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बूथ कमेटी को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। साथ ही आगामी 30 तारीख को मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर लोगों के साथ सुनने का निर्देश दिया गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र ¨सह ने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जिला व मंडल के कार्यकर्ताओं को कोई कार्य नहीं करना चाहिए। पार्टी में पद की जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह हमें संगठन को म•ाबूत करना है। मंडल प्रभारी जिला महामंत्री कार्तिक वर्मा ने शानदार उपस्थिति के लिए कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन का रीढ होता है। बैठक में मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय ने किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के लिए हिमांशु कुमार ¨सह व पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष के लिए मनोज ठाकुर के मनोनयन करने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया ¨सह, पूर्व जिला मंत्री विनोद ¨सह, महामंत्री शंभुनाथ ¨सह, राजेश भारती, संजय कुमार ¨सह, संतोष मांझी, नंदकिशोर शर्मा, शरीफ पंडित, टून ¨सह, राजीव ¨सह, ब्रह्मादेव पासवान, सुरेन्द्र बरई, पन्नालाल राउत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वीर विजय विकास ¨सह, काशी ¨सह सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी