सिविल सर्जन ने किया खैरा अस्पताल का निरीक्षण

जमुई। मंगलवार की शाम सिविल सर्जन श्याम मोहन दास ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:34 PM (IST)
सिविल सर्जन ने किया खैरा अस्पताल का निरीक्षण
सिविल सर्जन ने किया खैरा अस्पताल का निरीक्षण

जमुई। मंगलवार की शाम सिविल सर्जन श्याम मोहन दास ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा का निरीक्षण किया। इस दौरान वह आधा घंटा से अधिक समय तक अस्पताल में रहे। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने शल्य कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का जायजा लिया।

उन्होंने जनरल वार्ड और ऑपरेशन कक्ष की भी जांच की। सीएस ने साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान बरतने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ कर रोगियों की जांच की। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित रंजन, केयर इंडिया की प्रखंड प्रबंधक आजरा परवीन, मो. सोहराब अली, राकेश कुमार, विजय कुमार मिश्रा सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी