रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

जमुई। बुधवार को धोबियाकुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:05 PM (IST)
रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

जमुई। बुधवार को धोबियाकुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। बताया जाता है कि गांव के सुरेन्द्र कुमार की जमीन पर उनका गोतिया सुखदेव दास द्वारा खूंटा गाड़ा जा रहा था जिसपर सुरेन्द्र कुमार ने विरोध किया तो सुखदेव दास, राजेन्द्र दास सहित अन्य मारपीट करने लगे। जिसमें सुरेन्द्र कुमार एवं उनके 70 वर्षीय मां दुकनी देवी तथा फूचन दास गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के घायल सुखदेव दास ने बताया कि रास्ता को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में पहले पंचायती हुई थी जिसमें सरपंच ने रास्ते के लिए जगह चिन्हित किया था। उसी जगह पर खूंटा गाड़कर रास्ता बना रहा था। उसी को लेकर सुरेन्द्र दास सहित उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडा से मारपीट करनी प्रारंभ कर दी जिसमें सुखदेव दास एवं राजेन्द्र दास घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। इस संदर्भ में दोनों पक्ष द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी