अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से दो घायल

जमुई। गुरुवार की दोपहर एनएच 333 सिकन्दरा-जमुई मुख्यमार्ग पर कुशवाहा भवन के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 26 Apr 2018 07:38 PM (IST)
अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से दो घायल
अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से दो घायल

जमुई। गुरुवार की दोपहर एनएच 333 सिकन्दरा-जमुई मुख्यमार्ग पर कुशवाहा भवन के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया। घायल सिकन्दरा नाई टोला निवासी भिखारी ठाकुर व टुनटुन साव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भिखारी ठाकुर को जमुई रेफर किया गया जहां से उसे पटना रेफर किया गया। बताया जाता है कि बोलेरो जमुई से सिकन्दरा आ रहा था। इसी बीच कुशवाहा भवन के समीप बोलेरो चालक को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे भिखारी ठाकुर को पीछे से धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद गाड़ी को भगाने के क्रम में चालक ने सड़क किनारे खड़े टुनटुन साव को ठोकर मारते हुए खड़ी ट्रक में धक्का मार दिया। ग्रामीणों द्वारा चालक को पकड़ लिया गया। इधर दुर्घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम लगभग आधे घंटा तक लगा रहा। जाम के कारण यात्री वाहन व निजी वाहन की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी