दो राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज

जमुई। खैरा अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी मधुसुदन मंडल एवं अवधेश कुमार दूबे के खिलाफ अंचलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को पत्र प्रेषित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 07:27 PM (IST)
दो राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज
दो राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज

जमुई। खैरा अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी मधुसुदन मंडल एवं अवधेश कुमार दूबे के खिलाफ अंचलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को पत्र प्रेषित किया है। खैरा के फतेहपुर-बड़ीबाग निवासी उमा देवी पति श्रवण भगत के परिवाद पत्र की जांच का हवाला देते हुए कहा गया है कि इन दोनों राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप की जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर यह निर्णय लिया गया है। दोनों कर्मियों पर पंजी-2 में सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बगैर नया जमाबंदी संधारित करने व दाखिल-खारिज व अन्य मामले में स्थलीय जांच रिपोर्ट में घालमेल करने का आरोप सही पाया गया है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने मामले को दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी