आधा घंटा की वर्षा और 20 घंटे रही बिजली गुल

संवाद सूत्र चंद्रमंडी(जमुई) हल्की वर्षा और हवा के कारण बिजली कटना चकाई में आम बात हो गई है लेकिन अगर हल्की वर्षा में 20 घंटे बिजली गायब रहे तो इसे क्या कहा जा सकता है। शनिवार की शाम 4 बजे प्रखंड में बिजली गुल हो गई। इससे पहले मात्र आधे घंटे वर्षा हुई थी। बिजली कट जाने से शनिवार की रात पूरा प्रखंड क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 07:08 PM (IST)
आधा घंटा की वर्षा और 20 घंटे रही बिजली गुल
आधा घंटा की वर्षा और 20 घंटे रही बिजली गुल

फोटो- 03 जमुई- 30

- बिजली कट जाने से रात भर अंधेरे में गुजारने को मजबूर रहे चकाई वासी

- बिजली विभाग की लापरवाही के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा आंदोलन

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी(जमुई): हल्की वर्षा और हवा के कारण बिजली कटना चकाई में आम बात हो गई है लेकिन अगर हल्की वर्षा में 20 घंटे बिजली गायब रहे तो इसे क्या कहा जा सकता है। शनिवार की शाम 4 बजे प्रखंड में बिजली गुल हो गई। इससे पहले मात्र आधे घंटे वर्षा हुई थी। बिजली कट जाने से शनिवार की रात पूरा प्रखंड क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। उमस भरी भीषण गर्मी में करवटें बदलते लोगों को रात गुजारनी पड़ी। सुबह हुई तो लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली नहीं रहने से अधिकांश घरों का इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया। अधिकांश लोगों का मोबाठल भी जवाब दे गया। बताते चलें कि प्रखंड में हल्की हवा और वर्षा के साथ बिजली के गुल हो जाना यहां के लोगों के लिए नियति बन गई है। रविवार को कुछ फीडरों में 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। टाउन फीडर में सुबह 11 बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों को राहत मिली। 20 घंटे तक बिजली गायब रहने पर लोगों में काफी रोष देखा गया। जदयू नेता नकुल यादव, व्यवसायी मनीष केसरी, विक्की केसरी, गुड्डू केसरी, गौरव गुप्ता, संतोष कुमार सहित कई लोगों ने जमकर इंटरनेट मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि हल्की वर्षा में बिजली कटना चकाई के लिए आम बात हो गई है लेकिन इस गंभीर विषय की और किसी भी जिम्मेवार लोगों का ध्यान नहीं है। विद्युत विभाग के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्षा के साथ तेज हवा के कारण फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हल्की वर्षा में ही चकाई में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जबकि सालों भर मेंटनेंस के नाम पर काम चलता रहता है और एक बड़ी रकम खर्च की जाती है। जल्द ही बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ चकाई में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी