19 मतदान केंद्रों पर सभी मतदान कर्मी होंगी महिलाएं

जमुई। जिले के कुल 1768 मतदान केंद्रों में 19 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां सभी मतदान कर्मी महिलाएं होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:04 AM (IST)
19 मतदान केंद्रों पर सभी मतदान कर्मी होंगी महिलाएं
19 मतदान केंद्रों पर सभी मतदान कर्मी होंगी महिलाएं

जमुई। जिले के कुल 1768 मतदान केंद्रों में 19 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां सभी मतदान कर्मी महिलाएं होंगी। इसके अलावा एक मतदान केंद्र पर तमाम मतदान कर्मी के रूप में दिव्यांग की तैनाती होगी। शत प्रतिशत महिला मतदान कर्मियों की तैनाती के लिए मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है। जिसमें जमुई के 10 झाझा के पांच तथा सिकंदरा और चकाई के दो-दो मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर महिला कर्मियों की तैनाती पहला प्रयोग है। लिहाजा कोई चूक न हो इसकी मुकम्मल तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को संवाद कक्ष में महिला एवं दिव्यांग कर्मियों को तीसरी बार मतदान से जुड़े पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने महिला मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अब पीछे नहीं है। कितनी एकाग्रता के साथ महिलाएं कार्य कर सकती है इसकी बानगी अनेक क्षेत्रों में दिखती रही है। इसलिए मतदान कर्मी के रुप में पहला मौका अवश्य है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट आदि के कनेक्शन और संचालन का प्रशिक्षण दिए जाने के साथ ही मॉक पोल एवं प्रपत्र भरने का आइडिया दिया गया। साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी से वरीय पदाधिकारियों को अविलंब अवगत कराना है। गौरतलब हो कि इसके पहले भी दो बार महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर के अलावा अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी