मतगणना : आज खुलेगा 192 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

जमुई। जमुई नगर परिषद के 30 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव मैदान में उतरे 192 प्रत्याशियों का ईवीएम में बंद भाग्य का फैसला मंगलवार को दोपहर तक सामने आ जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 May 2017 03:00 AM (IST)
मतगणना : आज खुलेगा 192 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा
मतगणना : आज खुलेगा 192 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

जमुई। जमुई नगर परिषद के 30 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव मैदान में उतरे 192 प्रत्याशियों का ईवीएम में बंद भाग्य का फैसला मंगलवार को दोपहर तक सामने आ जाएगा। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू होकर 12 से 1 बजे तक निपट जाने की संभावना है। चुनावी रेस में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले संभावित प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। वैसे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के लिए आज की रात कयामत की रात होगी। बेसब्री से सुबह होने का इंतजार होगा। अमूमन इंतजार की घडि़यों में लोगों को नींद भी नहीं आती है और सारी रात करवटें बदलते कट जाती है। मतगणना के बाद शहर का माहौल नौ बजे से ही होली और दीवाली जैसे जश्न में सराबोर हो जाएगा। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि एक वार्ड के मतों की गिनती में आधे घंटे का समय काफी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच प्रथम दौर का वार्ड संख्या 1 से 7 तक का परिणाम आ जाने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी