वार्ड सदस्य ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार

जमुई। सोमवार देर शाम को सिमुलतला थानाक्षेत्र के एक वार्ड सदस्य ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 06:25 PM (IST)
वार्ड सदस्य ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार
वार्ड सदस्य ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार

जमुई। सोमवार देर शाम को सिमुलतला थानाक्षेत्र के एक वार्ड सदस्य ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। सिमुलतला पुलिस ने आरोपी खुरंडा पंचायत के वार्ड 8 के सदस्य संजय पासवान उर्फ गरीब पासवान को हिरासत में ले लिया हैं। इस संदभ में पीड़िता अपनी मां-बाप के साथ सिमुलतला थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सिमुलतला प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिमुलतला थाना में महिला पुलिस पदाधिकारी या फिर महिला कास्टेबल नहीं होने कारण मामला को महिला थाना जमुई भेज दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने गांव से थोड़ा दूर दूसरे गांव में अपने दादा के यहां रहती थी। आरोपी देर शाम को पीड़िता के दादा के घर में ही भोजन किया था। पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। उसे कुछ दूर घसीटकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस लड़की के कपड़े को भी जब्त कर महिला पुलिस के पास भेज दिया।

chat bot
आपका साथी