बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भाजयुमो ने किया भिक्षाटन

जमुई। उत्तर बिहार में प्रलयकारी बाढ़ से पीड़ितों के सहायतार्थ जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में भिक्षाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:00 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भाजयुमो ने किया भिक्षाटन
बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भाजयुमो ने किया भिक्षाटन

जमुई। उत्तर बिहार में प्रलयकारी बाढ़ से पीड़ितों के सहायतार्थ जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में भिक्षाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धन तथा राहत सामग्री संग्रह किया। जिलाध्यक्ष नीरज साह ने कहा कि बिहार में आए बाढ़ से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ से पीड़ित लोगों तथा मृत व्यक्ति के परिवारों के साथ भाजयुमो की संवेदना है। जमुई से ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री भेजने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग ¨सह, महामंत्री माधव राम, जिला उपाध्यक्ष वीर विजय विकास ¨सह, अनिल ¨सह, नगर अध्यक्ष सोनू रावत, जिला मंत्री रूपक ¨सह, निशी वर्मा, प्रवक्ता अंकित सिन्हा, मंडल महामंत्री साजन साव, हीरा गुप्ता, विकास यादव, गुलशन ¨सह, राजू यादव, उत्तम कुमार व प्रवीण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी