सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई नेहरु जयंती

जमुई। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:04 PM (IST)
सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई नेहरु जयंती
सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई नेहरु जयंती

जमुई। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कई विद्यालयों में भाषण, लेखन, फैंसी ड्रेस के अलावा अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

केंद्रीय विद्यालय, सरडोनिक्स स्कूल, झाझा पब्लिक स्कूल, मॉडल स्कूल एवं संत कोलंबस विद्यालय में भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरडोनिक्स स्कूल में चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अख्तर, प्राचार्य विष्णु शर्मा आदि उपस्थित थे।

इधर, झाझा पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव में विजेता प्रतिभागियों को बांका के एडीएम अशोक कुमार, झाझा नगर अध्यक्ष पिकी देवी, उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय सिन्हा, विद्यालय के संस्थापक सुखदेव पंडित द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुरेन्द्र कुमार निराला ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अच्छा संस्कार दिया जाता है। मॉडल स्कूल में भी निदेशक पम्मी कुमार सिन्हा की अगुआई में बच्चों ने बाल दिवस धूमधाम से मनाया। सरडोनिक्स स्कूल में बाल दिवस के संदर्भ में बच्चों को जानकारी दी गई। निदेशक ईएम अख्तर एवं प्राचार्य विष्णु शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के प्रति सजग रहने की बात कही।

chat bot
आपका साथी