केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में महागठबंधन व वामदल का धरना

जमुई। केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ महागठबंधन एवं वाम दल की ओर से अम्बेडकर प्रतिमा स्थल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:17 AM (IST)
केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में महागठबंधन व वामदल का धरना
केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में महागठबंधन व वामदल का धरना

जमुई। केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ महागठबंधन एवं वाम दल की ओर से अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर संयुक्त धरना दिया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूरा देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। केंद्र में एनडीए सरकार के दोबारा सत्ता में आने से पूरे देश की स्थिति बदतर हो गई है। सरकार लोगों को ठगने का काम कर रही है। कुछ बोलने और विचारों की अभिव्यक्ति पर पाबंदी लगा दी गई है। सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का कार्य कर रही है। सत्ता और व्यवस्था के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति के नाम पर देश में ऐसी अवधारणा बना दी गई है कि सरकार सवाल पूछने वालों को देशद्रोही घोषित कर रही है।

नीतीश कुमार की सरकार में प्रदेश रोज जल रहा है। हत्या, लूट एवं बलात्कार की घटना लगातार मीडिया की सुर्खिया बन रही है। धरना के अंत में अपर समाहर्ता के माध्यम से राज्यपाल को मांगों से संबंधित मांग पत्र भेजा गया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, भोला साव, राजेंद्र महतो, रामप्रवेश महतो, दिनेश देशबंधु, धर्मेंद्र पासवान, शिवटहल मांझी, जयशेखर मांझी, धनंजय यादव, बबलू रावत समेत महागठबंधन एवं वामदल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी