भाजपा ने चलाया ऑन लाइन सदस्यता अभियान

जमुई। भारतीय जनता पार्टी मांगोबंदर मंडल द्वारा शनिवार को केंडीह पंचायत के शक्तिकेन्द्र बूथ संख्या 202 एवं 203 पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में ऑन लाइन महासदस्यता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 06:07 PM (IST)
भाजपा ने चलाया ऑन लाइन सदस्यता अभियान
भाजपा ने चलाया ऑन लाइन सदस्यता अभियान

जमुई। भारतीय जनता पार्टी मांगोबंदर मंडल द्वारा शनिवार को केंडीह पंचायत के शक्तिकेन्द्र बूथ संख्या 202 एवं 203 पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में ऑन लाइन महासदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विकास प्रसाद ¨सह ने कहा कि 27 वर्षों बाद दिल्ली और बिहार की सत्ता पर एनडीए गठबंधन का कब्जा है। यही कारण है कि देश के साथ बिहार की भी तरक्की हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उज्जवला, आयुष्मान, आवास सहित अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसका लाभ गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है। मौके पर जिला प्रवक्ता नरेन्द्र ¨सह, मीडिया प्रभारी उदयनारायण ¨सह, ठाकुर डुगडुग ¨सह, कुंदन यादव, मुकेश ¨सह, रंजीत गुप्ता, सुशील साह, धर्मेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी