बाराकोला ने जानलेवा टीम को हराया

जमुई। कपरीडीह मैदान पर शनिवार को अनिल मुर्मू मेमोरियल स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पार्षद रामलखन मुर्मू ने फीता काटकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:27 PM (IST)
बाराकोला ने जानलेवा टीम को हराया
बाराकोला ने जानलेवा टीम को हराया

जमुई। कपरीडीह मैदान पर शनिवार को अनिल मुर्मू मेमोरियल स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पार्षद रामलखन मुर्मू ने फीता काटकर किया। जिप सदस्य मुर्मू ने कहा कि खेल भावनाओं को नवयुवकों में जागृत करने के लिए हर साल इस मैदान में फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। टुर्नामेंट का उद्घाटन मैच बाराकोला टीम और जानलेवा टीम के बीच खेला गया। जिसमें दूसरे हाफ में 0 -2 से बराकोला टीम विजय हुई। मैच में कॉमेंट्री डेनिस मुर्मू ने की एवं रेफरी की भूमिका भिनसन टुडु ने निभाई । मौके पर जोन टुडू, ललन पासवान, उपेन्द्र शर्मा, मो. तबरेज आलम, मुन्ना बैसरा, बबलू रॉक, जुलीयाना टुडू, अलमिना मरन्डी, पम्मी मुरमू, जोनसन टुडू, जोसेफ मुरमू, विकास टुडू, अमित टुडू, संजय हैम्ब्राम, बिनोद टुडू आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी