आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

संवाद सहयोगी जमुई खैरा प्लस टू उच विद्यालय परिसर से शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान छात्र एवं शिक्षकों ने लोगों को जागरूक किया। प्रभातफेरी बाजार होते हुए खैरा परियोजना बालिका उच विद्यालय के समीप जाकर समाप्त हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 06:53 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

फोटो- 13 जमुई- 18

संवाद सहयोगी, जमुई : खैरा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान छात्र एवं शिक्षकों ने लोगों को जागरूक किया। प्रभातफेरी बाजार होते हुए खैरा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप जाकर समाप्त हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन रविदास ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय अभियान चलाकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं। बताया कि अब 24 घंटे अपने घर की छत पर तिरंगा फहरा सकते हैं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि देश के सबसे बड़े त्योहार में आम लोगों को शामिल होना चाहिए। इस अवसर पर रविश कुमार सिंह, संजीव कुमार बनर्जी, राम रंजन सिंह, अंजनी कुमार सिंह, सिकू कुमारी, मुस्लिम अंसारी, एहरारुजमा, पिकी कुमारी, प्रिया कुमारी, विजय पांडेय, सुनील कुमार मिश्रा, नीरज कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

--------

सोनो में ध्वजारोहण का समय निर्धारित

संवाद सूत्र, सोनो(जमुई): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड के सरकारी कार्यालयों में होने वाले ध्वजारोहण के लिए बीडीओ मु. मोइनुद्दीन ने समय निर्धारित किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय में 8:30 बजे पूर्वाह्न में ध्वजारोहण किया जाएगा तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 08:40 बजे, पशु चिकित्सालय में 08:50, प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी में 09:00, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 09:10, कौशल विकास परियोजना में 09:20, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में 09:30, थाना में 09:40, आदर्श मध्य विद्यालय में 09:50, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 09:55, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 10:00, बीआरसी में 10:10 व चंद्रशेखर सिंह महाविद्यालय में 10:30 बजे पूर्वाह्न ध्वजारोहण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी