छात्रों ने लिया पटेल के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प

जमुई। बुधवार को निजी शैक्षणिक संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने देश के प्रथम गृह मंत्री सह उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 06:47 PM (IST)
छात्रों ने लिया पटेल के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प
छात्रों ने लिया पटेल के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प

जमुई। बुधवार को निजी शैक्षणिक संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने देश के प्रथम गृह मंत्री सह उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने दिवंगत पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर बड़ी संख्या में विद्वान शिक्षक, छात्र छात्रा एवं अभिभावक उपस्थित थे। निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए दिवंगत पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरुष कहा जाता है। उन्होंने प्रथम गृह मंत्री सह उप प्रधानमंत्री की सफल भूमिका निभाकर देश को अनुकरणीय संदेश दिया। निदेशक ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा ने दिवंगत पटेल को आधुनिक भारत का नेता करार देते हुए कहा कि देश की संप्रभुता इन के आदर्शों को अपनाकर ही अक्षुण्ण रखा जा सकता है। सचिव कुसुम सिन्हा, उप प्राचार्या शिवांगी शरण, नीरज सिन्हा, शैलेश झा, रतनेश ¨सह, सुबोध ¨सह, संजीत कुमार, अनिल सिन्हा, ललन ¨सह, अश्विनी कुमार, प्रेमलता कुमारी आदि ने भी जयंती समारोह को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी