गर्मी के दस्तक देते ही सजने लगा कूलर

जमुई। गर्मी के एहसास होने लगा है। खासकर दोपहर में अधिक तापमान होने के कारण लोगों को परेशानी बढ़ने लग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 01:01 AM (IST)
गर्मी के दस्तक देते ही सजने लगा कूलर
गर्मी के दस्तक देते ही सजने लगा कूलर

जमुई। गर्मी के एहसास होने लगा है। खासकर दोपहर में अधिक तापमान होने के कारण लोगों को परेशानी बढ़ने लगी है। गर्मी का मौसम आने से शहर की दुकानों में रंग बिरंगे कूलरों से दुकानें सज चुकी है। दुकानदार अपनी-अपनी पूंजी के अनुसार कूलर का स्टॉक कर चुके हैं। जमुई शहर में चदरा के बने कम दाम की कूलर नहीं मिल रही है। शहर की दुकानों में 5840 से 23 हजार रुपये तक का कूलर उपलब्ध है। महाराजगंज के दुकानदार विनित अलंकार ने बताया कि गर्मी के आगमन होते ही कूलर की बड़ी रेंज लाई गई है। दो कम्पनी का कूलर मंगाया गया है। सैमफोनी 5 हजार से 15 हजार वहीं उषा का कूलर 8 हजार से 20 हजार रुपये तक की है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के अपेक्षा कूलर की बिक्री अभी शुरू नहीं हुआ है। मई व जून में कूलर की बिक्री अधिक होती है। दुकानदार मंटू कुमार बताते है कि उनके यहां सैमफोनी के कूलर 4990 से 15 हजार तक के हैं। सैमफोनी कूलर भी तीन तरह के है। वहीं गरीब लोगों के लिए जमुई बाजार में लोकल ब्रांड देखने को नहीं मिल रहा है। लोकल ब्रांड के कूलर 2-3 हजार रुपये में मिल जाता है। लेकिन दुकानदार इस माल को नहीं ला पाते है जिसके कारण मध्यवर्गीय परिवार कूलर की आनंद से दूर रहता है। बरहट प्रखंड के गुगुलडीह निवासी कन्हैया गर्मी की आहट आते ही कम दाम का बना हुआ चदरे का कूलर खरीदने शहर तो आया लेकिन कूलर नहीं खरीद सका। उन्हें पंखा ही खरीद कर ले जाना पड़ा।

chat bot
आपका साथी