भाजयुमो ने चलाया धन संग्रह कार्यक्रम

By Edited By: Publish:Sat, 20 Sep 2014 07:15 PM (IST) Updated:Sat, 20 Sep 2014 07:15 PM (IST)
भाजयुमो ने चलाया धन संग्रह कार्यक्रम

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): जम्मू-कश्मीर में आई आपदा के बाद पीड़ित परिवारों की सहायता को लेकर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष नरेश यादव की अध्यक्षता में धन संग्रह कार्यक्रम को चलाया। जिसकी शुरुआत सूर्यगढ़ा के भाजपा विधायक प्रेमरंजन पटेल एवं भाजयुमो के प्रदेश मंत्री मनीष पांडेय ने संयुक्त रूप से शहर के कर्पूरी चौक से की। धन संग्रह कार्यक्रम के मौके पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से भीषण तबाही हुई है। पीड़ित परिवार वालों के लिए नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री के राहत कोष में यह धन जमा करने का निर्णय लिया है।़ उक्त त्रासदी को देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णय के आलोक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा धन संग्रह का कार्यक्रम जलाया गया है। धन संग्रह में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 10 हजार से अधिक रूपए जमा किए जो प्रधानमंत्री राहत कोष मे जमा किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शकर यादव, जिला पार्षद विकास सिंह, भैयालाल माथुरी, राजेश कुमार, धमेन्द्र सिंह, दीपक मोदी, संतोष सिंह, कंचन देवी, राहुल कुमार, प्रसादी यादव आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी