कुदाल से वार कर किया जख्मी

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 07:55 PM (IST)
कुदाल से वार कर किया जख्मी

सिकन्दरा : थाना क्षेत्र के धरसंडा गांव में पानी निकासी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस विवाद में बनारसी यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस संदर्भ में बनारसी यादव के परिजनों ने सिकन्दरा थाना में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार बनारसी यादव घर के बाहर लगे चापाकल का पानी का बहाव अपने खेत में कर रहा था। इसी बीच गांव के ही असरेस यादव, अशोक यादव, नुनुलाल यादव ने पानी बहाने से रोक दिया। जिसका विरोध करने पर तीनों ने कुदाल से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज सिकन्दरा अस्पताल में किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी