पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 07:49 PM (IST)
पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

जमुई : गिद्धौर प्रखंड की पर्यवेक्षिका सुधा कुमारी ने पूर्वी गुगुलडीह के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 51 ग्राम केवाल का निरीक्षण किया। इस दौरान सेविका एवं सहायिका उपस्थित थी लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम थी और पोषाहार भी कम मात्रा में था। केन्द्र संख्या 53 ढोलकटवा 12:20 पहुंची तो केन्द्र बंद था और सहायिका अनुपस्थित थी। वहीं ग्रामीण एवं वार्ड सदस्य से पर्यवेक्षिका ने पूछताछ की तो उनलोगों ने बताया कि सेविका की बेटी ही सहायिका है और वह हमेशा अपने ससुराल में ही रहती है जिसके कारण केन्द्र का सही संचालन नहीं हो पाता है। पर्यवेक्षिका ने दोनों केन्द्रों के सेविका को उचित कार्रवाई हेतु चेतावनी दी और ससमय केन्द्र चलाने का निर्देश भी दिया।

chat bot
आपका साथी