भाजपा नेता बाका रवाना

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 06:57 PM (IST)
भाजपा नेता बाका रवाना

संवाद सूत्र, सरौन (जमुई): बाका लोकसभा से चुनाव लड़ रही पुतुल देवी के लिए यहां से कई भाजपाई गुरुवार को बाका के लिए रवाना हुए। पुतुल के प्रचार के लिए बाका जाने वालों में पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव, जनसंघी नेता गौरीशकर मधुप, जिप सदस्य सुरेश राम, जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय, पवन केशरी, शिवनारायण यादव सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल है। बाका जाने से पूर्व जिप सदस्य सुरेश राम ने कहा की स्व. दिग्विजय सिंह से चकाई के लोगों को खासा प्रेम था तथा दादा हमेशा यहा के लोगों के सुख-दुख में साथ रहते थे।

chat bot
आपका साथी