जहानाबाद में बाइक सवार चार को बस ने रौंदा, नाबालिग की मौत पर NH-83 पर लगाया जाम Jahanabad News

जहानाबाद में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बस की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 10:23 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 10:23 AM (IST)
जहानाबाद में बाइक सवार चार को बस ने रौंदा, नाबालिग की मौत पर NH-83 पर लगाया जाम Jahanabad News
जहानाबाद में बाइक सवार चार को बस ने रौंदा, नाबालिग की मौत पर NH-83 पर लगाया जाम Jahanabad News
पटना, जेएनएन। जिले में मंगलवार की सुबह यात्री बस ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में गा़ड़ी चला रहे एक नाबालिग युवक की मौत हो गई। जिला मुख्यालय स्थित एलआइसी कार्यालय के समीप हुई दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल शुरू कर दिया।

NH-83 पर आवागमन ठप कराते हुए बस को आग के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान पुरानी जेल देवरिया मोहल्ले निवासी सन्नी कुमार (15) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यात्री बस सवारी लेकर गया से जहानाबाद के लिए आ रही थी। अभी बस जिला मुख्यालय स्थित एलआइसी कार्यालय पहुंची ही थी कि अनियंत्रित हो गई।




गाड़ी की चपेट में एक बाइक आ गई। इसमें चार लोग बैठे थे। जबकि गाड़ी 15 वर्षीय सन्नी कुमार चल रहा था। बस के पहियों के नीचे आने से सन्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौका देखकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जिस बस का नाबालिग शिकार हुआ था उसमें आग लगा दी। काफी देर तक आवागमन बाधित रखा।
chat bot
आपका साथी