योग से शरीर के अंग ही नहीं मन-मस्तिष्क भी रहता है संतुलित : डा. अर्जुन

जहानाबाद सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम की धूम रही। स्थानीय एसएन सिन्हा कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर कार्यक्रम आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:41 PM (IST)
योग से शरीर के अंग ही नहीं मन-मस्तिष्क
भी रहता है संतुलित : डा. अर्जुन
योग से शरीर के अंग ही नहीं मन-मस्तिष्क भी रहता है संतुलित : डा. अर्जुन

जहानाबाद: सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम की धूम रही। स्थानीय एसएन सिन्हा कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डा. उमाशंकर सिंह, योगगुरु राकेश कुमार, डा. अमर किशोर, प्रो. इंतखाब आलम, शशिभूषण कुमार, रासनारायण भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्य डा. अर्जुन शर्मा ने कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली माध्यम है, जिसके द्वारा न केवल शरीर के अंगों को बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलन बनाया जाता है। योग गुरु राकेश महत्व को बताते हुए कहा कि इस कोविड काल में जब व्याधियां बढ़ गई हैं, योग का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने आठ यम, नियम, आसन, प्रणायाम, प्रत्याहार, धारणा ध्यान एवं समाधि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डा. अमर किशोर, प्रो. प्रमिला कुमारी, मो. मिन्हाजुद्दीन अहमद, मो. अनवर हुसैन, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, मो. एजाज, धर्मेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक, कर्मी एवं छात्र-छात्राएं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं एसएस कालेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डा. सुधीर कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि शरीर, हृदय एवं मन की एकत्र साधना ही योग है और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सबल बनाता है। इस मौके पर बर्सर डा. श्रीनाथ शर्मा, प्रो कृष्णानंद , डा. विनोद राय , मो हाफिज इमरान , मोतीलाल , विवेक मोहन सहित कई शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।

उधर एसएस कालेज में भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में कार्यालय परिसर में संगठन आयुक्त, हरिशंकर कुमार ने लोगों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, मंडूकासन, शसक आसन, सूक्ष्म व्यायाम के 12 अभ्यास, अनुलोम- विलोम के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

पतंजलि के पांचों प्रकल्पों के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय एरोड्रम स्थित एनएस कालेज के सभागार में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संरक्षक संजय कुमार आर्य ने की जबकि संचालन मयंक मलेश्वर द्वारा किया गया। उद्घाटन कालेज के उप प्राचार्य शिक्षाविद डॉक्टर रविद्र कुमार ने पतंजलि के संरक्षक संजय आरजे एवं सुजीत कुमार डा. उदय कुमार तिवारी एवं संगीता कुमारी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रशिक्षक मनीष कुमार ने योग प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया। इस मौके पर संगीता कुमारी,डॉ विश्वजीत दयाल सहित कई लोग उपस्थित थे। मखदुमपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के तत्वाधान में मुख्यालय स्थित प्रगतिशील युवा संगठन मखदुमपुर के सदस्यों ने योग दिवस मनाया। केके सिंह एवं वरिष्ठ लेखापाल एसपी कर्ण के मार्गदर्शन में जिले के सातों प्रखंडों में राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवकों की देख-रेख में युवा एवं युवतियों द्वारा योग दिवस मनाया गया। युवा संगठन अध्यक्ष प्रेमजीत कुमार ने बताया की योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को साथ लाने की अध्यात्मिक प्रक्रिया योग सदियों से भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है जिसको आज सम्पूर्ण विश्व ने अपना लिया है।

chat bot
आपका साथी