सुबह से ही मंदिरों में होती रही पूजा अर्चना

सावन का अंतिम दिन होने के कारण शिव भक्तों में काफी उत्साह का वातावरण देखा गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुरुष तथा महिलाएं शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के ¨लग पर जलाभिषेक किया। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 09:23 PM (IST)
सुबह से ही मंदिरों में होती रही पूजा अर्चना
सुबह से ही मंदिरों में होती रही पूजा अर्चना

जहानाबाद । सावन का अंतिम दिन होने के कारण शिव भक्तों में काफी उत्साह का वातावरण देखा गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुरुष तथा महिलाएं शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के ¨लग पर जलाभिषेक किया। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही। कई मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालांकि सबसे अधिक भीड़ लाल मंदिर में थी। इधर शहर के गौरक्षणी, प्राचीन देवी मंदिर, बराह मंदिर, उंटा मोड़, बाजार समिति, कोर्ट एरिया, लोक नगर, सोईया घाट आदि जगहों पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। सावन पूर्णिमा को लेकर उत्सवी माहौल कायम रहा। महिलाएं पूजा की थाल लिए मंदिर पहुंच रहे थे। भक्ति गीतों से वातावरण गुलजार हो रहा था। हर ओर भक्ति व आस्था का माहौल कायम रहा। इतना ही नहीं लोग अपने घरों में भी पूजा अर्चना कर रहे थे। यानी कहें तो यह एक त्योहार जैसा ही मनाया गया। ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में भगवान भोलेशंकर भक्तों की कल्याण के लिए अपना दरबार खोले रखते हैं। पूरे महीने तो लोग बाबा भोले की भक्ति में लीन ही रहे। पूर्णिमा को पूजा अर्चना में किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे थे। इधर प्राचीन देवी मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही थी। मंदिर कमेटी के लोग पहले से ही सभी आवश्यक तैयारी कर रखे थे।

chat bot
आपका साथी