नवकुंडीए गायत्री महायज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय

स्थानीय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परिसर में नवकुंडीए गायत्री महायज्ञ के आयोजन से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 03:04 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 03:04 AM (IST)
नवकुंडीए गायत्री महायज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय
नवकुंडीए गायत्री महायज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय

अरवल। स्थानीय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परिसर में नवकुंडीए गायत्री महायज्ञ के आयोजन से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। पास पड़ोस के गांवों के लोग भी इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर प्रवचन का आनंद उठा रहे हैं। शांतिकूंज हरिद्वार से आए संतों की टोली द्वारा प्रवचन दिया जा रहा है। विनय पांडे के सानिध्य आयोजित कार्यक्रम में मां गायत्री की उपासपना की विस्तृत चर्चा करते हुए संतों ने कहा कि इससे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। मां गायत्री सद्बुद्धि की देवी हैं। उनके स्मरण मात्र से ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। ईश्वरीय रक्षा कवच के निर्माण के लिए सभी लोगों को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र का वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक महत्व भी है। अगर 50 हजार लोग एक साथ बैठकर गायत्री मंत्र की जाप करेंगे तो उससे मानव का कल्याण होगा। इस मंत्र में परमाणु विकिरणों को भी खत्म करने की शक्ति है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. ज्योति प्रसाद ने बताया कि इस यज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी