करंट लगने से महिला की मौत

जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका प्रेम कुमार की पत्नी आरती देवी बताई जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:14 AM (IST)
करंट लगने से महिला की मौत
करंट लगने से महिला की मौत

जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका प्रेम कुमार की पत्नी आरती देवी बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर में मोबाईल चार्जर लगा रही थी। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गई। शोरगुल सुनकर परिजन दौड़े और उसे करंट से छुड़ाने का प्रयास किया। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी