शोक सभा में जिलाध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

जहानाबाद। स्थानीय राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर पार्टी के सिवान जिला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 06:50 PM (IST)
शोक सभा में जिलाध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि
शोक सभा में जिलाध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

जहानाबाद। स्थानीय राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर पार्टी के सिवान जिलाध्यक्ष संजय ¨सह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ¨पटू कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में इस घटना की कड़ी ¨नदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से संजय ¨सह की निर्मम हत्या की गई है उससे प्रशासनिक उदासीनता सामने आ रही है। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। भविष्य के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है। दिवंगत जिलाध्यक्ष पार्टी के लोकप्रिय कार्यकर्ता थे। उनके आकस्मिक निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस घटना से पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक तथा आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों ने उनके परिजनों को 10 लाख रूपए मुआवजे, सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ ही घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि यदि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। शोक व्यक्त करने वालों में रामभवन कुशवाहा, कौशल शर्मा, रामप्रवेश प्रसाद, राकेश दांगी, संजीव कुमार, बंटी कुमार, श्रवण कुमार, हरिशंकर पंडित, संजीव कुशवाहा, परशुराम ¨सह,राकेश दास, अजय कुमार आदि लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी