सड़क पर गिरा नीम का पेड़, टला हादसा

पुराने प्रखंड कार्यालय के सामने इस्लामपुर-गया मार्ग पर बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 11:21 PM (IST)
सड़क पर गिरा नीम का पेड़, टला हादसा
सड़क पर गिरा नीम का पेड़, टला हादसा

संवाद सहयोगी, हुलासगंज, जहानाबाद

पुराने प्रखंड कार्यालय के सामने इस्लामपुर-गया मार्ग पर बुधवार की सुबह नीम का विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने की आवाज दूर तक पहुंची। लोग किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। आवाज की दिशा में लोग दौड़ पड़े। कुछ देर तक अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। हालांकि इस पेड़ के चपेट में 11 हजार वोल्ट का तार आ गया। गनिमत था कि बिजली कटी हुई थी। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। अच्छी बात यह भी रही कि सड़क पर पेड़ गिरने के समय कोई गाड़ी नही गुजर रहा था। हालांकि दो बच्चे भागने के चक्कर में मामूली रूप से जख्मी हो गए। बीच सड़क पर पेड़ गिरने के कारण तकरीबन दो घंटे तक गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया। प्रशासन तथा स्थानीय लोग के सहयोग से पेड़ की टहनियों को काटकर सड़क से हटाया गया। तब जाकर आवागमन चालू हो सका। बताते चलें कि अभी भी सड़क के किनारे कई सुखे पेड़ हैं जो कभी भी गिर सकता है। इस घटना से सबक लेते हुए उन पेड़ों की कटाई की जरूरत आ गई है।

chat bot
आपका साथी