पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वारंटी

जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फरारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 06:29 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वारंटी
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वारंटी

जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फरारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दी है। इसी के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत दो आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाने की पुलिस ने मांदिल गांव में छापेमारी कर सीसीए के आरोपित मुखिया पासवान को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार वाणावर थाने की पुलिस ने दौलतपुर गांव से सीसीए के आरोपित राजीव कुमार उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया है। उधर ओकरी ओपी की पुलिस ने मंडई गांव से जानलेवा हमले के आरोपित सुभावन यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से फरार चल रहा था जिसके कारण न्यायालय के द्वारा गैरजमानतीय वारंट निर्गत किया गया था।

chat bot
आपका साथी