अगले साल से और भव्य तरीके से होगा महोत्सव का आयोजन

जहानाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यमंदिर के समीप शनिवार की शाम जिला प्रशासन तथा कला संस्कृति विभाग द्वारा भगवान भाष्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि हर साल दो बड़े महोत्सव का आयोजन इलाके लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि अगले साल से आयोजन और भी भव्य होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 12:17 AM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:25 AM (IST)
अगले साल से और भव्य तरीके से होगा महोत्सव का आयोजन
अगले साल से और भव्य तरीके से होगा महोत्सव का आयोजन

जहानाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यमंदिर के समीप शनिवार की शाम जिला प्रशासन तथा कला संस्कृति विभाग द्वारा भगवान भाष्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि हर साल दो बड़े महोत्सव का आयोजन इलाके लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि अगले साल से आयोजन और भी भव्य होगा। मौके पर इंडियन आइडल के लिटिल चैंपियन रह चुकीं स्वर्ण कृति की टीम ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर एक छठ से जुड़ी गीतों को कलाकारों ने अपने मधुर आवाज पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। इसके अलावा स्थानीय कलाकार ऋतु तथा रहिश कुमार ने भी गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिले के आइकॉन सुनैना, अविनाश कुमार मुन्ना तथा अभिषेक कुमार द्वारा भी छठ गीत की बेहतरीन प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन कला संस्कृति मंच के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने किया। मौके पर विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने कहा कि इस आयोजन से स्थान की प्रसिद्धि तो बढ़ेगी ही लोगों में आस्था का संचार भी बढ़ेगा। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि इस आयोजन से कला के प्रति लोगों को जुड़ाव होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनीष, जिप के उपाध्यक्ष रामबाबू पासवान, जदयू के जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिद, समाजसेवी अरशद इमाम, शकील अहमद काकवी, डॉ विरेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख उमेश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष विरेंद्र यादव, सचिव राजीव रंजन, राकेश कुमार वर्मा, मंटू कुमार, नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों तथा कलाकारों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी