मुसी- बिर्रा के बधार से युवक का शव बरामद

जहानाबाद। पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 पर अवस्थित मुसी-बिर्रा तथा उसके आसपास के गांवों में रविवार को उस समय अचानक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब समीप के मुसी-बिर्रा के बधार से एक युवक के शव की बरामदगी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 12:25 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:14 AM (IST)
मुसी- बिर्रा के बधार से युवक का शव बरामद
मुसी- बिर्रा के बधार से युवक का शव बरामद

जहानाबाद। पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 पर अवस्थित मुसी-बिर्रा तथा उसके आसपास के गांवों में रविवार को उस समय अचानक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब समीप के मुसी-बिर्रा के बधार से एक युवक के शव की बरामदगी की गई। ऐसा माना जा रहा है कि चाकू गोदे जाने के साथ ही ईंट-पत्थर से कूंचकर कहीं उसकी हत्या कर दी गई थी तथा शव को वहां लाकर फेंक दिया गया था। एनएच-83 के समीप अवस्थित किरासन तेल डिपो के पीछे से उसके शव की बरामदगी हुई है। मृतक गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी लालबाबू यादव 28 वर्ष बताया जाता है। वर्तमान समय में वह सती स्थान में अपने मामा रामनाथ यादव के साथ रह रहा था। लगभग दो-तीन साल से वहीं मकान बना लिया था। शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार भी दल बल के साथ वहां पहुंचे। इतना ही नही प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री भी वहां पहुंच गए।पुलिस द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों को पोस्टमार्टम के साथ ही अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण अब तक प्राथमिकी दर्ज नही की जा सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उसे शाम तक घर में देखा गया था। जब रात में घर वापस नही लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। उसका चेहरा भी काफी कुचला हुआ था। लोगों के अनुसार वह गया में पोलदारी कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। पिछले दो साल से सती स्थान में ही मकान बनाकर रह रहा था। परिजनों ने बताया कि उनलोगों को यह समझ में नही आ रहा है कि आखिर किस कारण से और किसने इस घटना को अंजाम दिया है। इस बीच बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजनों को 20 हजार रूपए का चेक दिया गया है। जबकि अन्य मुआवजे के लिए भी अनुशंसा किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी