अधिकार की मांग करने पर दर्ज होता देशद्रोह का मुकदमा

जहानाबाद में सभा के दौरान छात्र नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:17 AM (IST)
अधिकार की मांग करने पर दर्ज होता देशद्रोह का मुकदमा
अधिकार की मांग करने पर दर्ज होता देशद्रोह का मुकदमा

फोटो-09,10,11

- कन्हैया ने 27 को पटना आने का किया आह्वान

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

नफरत का असर देर तक नहीं रहता है। सीएए का विरोध नहीं एनआरसी व एनपीआर के साजिश का विरोध करने उतरे हैं। आज अपने अधिकार की मांग करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा किया जा रहा है। उक्त बातें जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शनिवार को जहानाबाद में कही।

उन्होंने कहा कि हर यात्रा के दौरान ईंट पत्थर फेंका जा रहा है। इससे डरने वाले नहीं हैं। लोगों को आगामी 27 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लड़ाई आजादी को बचाने के लिए है। सीमा पर गरीब के लड़का शहीद हो, खेत में किसान काम करे और नेता टीवी पर बैठकर हिन्दू-मुस्लिम का राजनीति रे यह चलने वाला नहीं है। किसानों द्वारा उपजाए गए अनाज का उचित लाभ नहीं मिल रहा है। देश में 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। संविधान के अनुसार सभी को समान काम का समान वेतन चाहिए। संवेदक, व्यवसायी अपने व्यवसाय ज्यादा खुश नहीं है। आंगनबाड़ी, रसोईया, आशा अपने वेतन से परिवार का सही ढंग से पालन पोषण भी नहीं कर पा रहे हैं। सरकारी नौकरी मिलने पर लोग खुश हो जा रहे हैं लेकिन उन्हें पता नहीं है कि अब सभी क्षेत्र में ठेका पर बहाल किया जा रहा है। जॉब में पेंशन समाप्त कर दिया गया है और नेता मंत्री आजीवन पेंशन ले रहे हैं। बीएसएनएल बंद हो रही है और प्राइवेट कंपनियां धन कमा रही है। राष्ट्रीय संपति रेलवे को सौदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्था ही जब देश में नहीं रहेगी तो सरकारी वित्त विभाग या अन्य विभाग किस काम के कार्यरत रहेंगे। पिछले पांच साल में तीन करोड़ सोलह लाख लोगों की नौकरियां चली गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लोग काम के अभाव में पलायन कर रहे हैं। सरकार के पास केवल 30 फीसद भूमि की ही कागजात है। हमलोगों से पूर्वजों का कागजाता मांगा जा रहा है। छात्र नेता ने कहा कि हमलोग आजादी की सुरक्षा एवं नागरिकता अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। यह जेपी, जननायक कर्पूरी, स्वामी सहजानंद की धरती है। जन गण मन यात्रा सभा को कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खां ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गफलत की नींद में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीआई के सचिव अंबिका प्रसाद ने की जबिक संचालन गिरिजा प्रसाद ने किया। इस मौके पर माले जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, सीपीएम के दिनेश प्रसाद,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, मिथिलेश शर्मा,राजद के रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी